मीट कारोबारी और डिश ऑपरेटर समेत आठ लोगों पर एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र में जमीन सौदे में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जान से मारने की धमकी देने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मोहम्मद आमिर खान ने एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी 11.33 वर्ग गज की जमीन को 34 वर्ग गज दिखाकर फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया गया। जब उसने इस गड़बड़ी का विरोध किया, तो आरोपियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी।
बारादरी के सैलानी घेर जाफर खां निवासी मोहम्मद आमिर खान के अनुसार, उसकी स्वर्गीय दादी जुबैदा बेगम के नाम पर 135 वर्ग गज जमीन दर्ज थी, जिसमें उसका 1/4 हिस्सा यानी 11.33 वर्ग गज था। 1 फरवरी 2025 को ब्रोकर शम्मू खां, डिश ऑपरेटर अजीम, अवैध मीट कारोबारी उवैस कुरैशी और उनके रिश्तेदार चंगेज खां ने आमिर के पास आकर 18 लाख रुपये में जमीन खरीदने का सौदा किया। 4 फरवरी 2025 को जब उसे रजिस्ट्री ऑफिस ले जाया गया, तो पहले 11.33 वर्ग गज की जमीन का एग्रीमेंट दिखाया गया, लेकिन बाद में 34 वर्ग गज का फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिया गया। दस्तावेज में खरीददार के रूप में बबलू उर्फ मोहम्मद नाजिम और अदीम खान के नाम जोड़े गए। वहीं, गवाहों के रूप में अयाज अली खान और गुफरान खान को शामिल किया गया।
जब मोहम्मद आमिर को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और जमीन हड़पने की धमकी दी।
6 फरवरी 2025 को शम्मू खां, उवैस कुरैशी और अदीम खान उसके घर पहुंचे और एग्रीमेंट कैंसिल करने के बदले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जब आमिर ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने की कोशिश की गई। उसकी बहन ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और उसे भी पीटा। बारादरी थाना पुलिस ने इन आठ शम्मू खां (ब्रोकर, सैलानी कंटरा चांद खां, बारादरी), अजीम (डिश ऑपरेटर, सैलानी कसाई टोला, बारादरी), उवैस कुरैशी (अवैध मीट कारोबारी पुराना शहर काजी टोला, बारादरी), चंगेज खां, अदीम खान, मोहम्मद नाजिम, अय्याज अली खान, गुफरान खान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।बारादरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारियों में आपस में भिड़े

Thu Feb 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत सफाई कर्मचारी आपस में भिड़े जमकर हुई तू-तू मैं-मैं के बाद हुई गाली गलौज। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर आज मंगलवार को दोपहर लगभग 1 बजे सफाई कर्मचारी राहुल, अंकित कुमार, शिशुपाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement