रत्नावली महाकुंभ में सम्मानित हुए छात्र से सक्रिय राजनीति में शामिल हुए पूर्व छात्र डॉ. जसविंदर खैहरा

रत्नावली महाकुंभ में सम्मानित हुए छात्र से सक्रिय राजनीति में शामिल हुए पूर्व छात्र डॉ. जसविंदर खैहरा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

रत्नावली उत्सव ने मचाई पूरे देश में धूम : डा. खैहरा।

कुरुक्षेत्र, 30 अक्तूबर : जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल में पिछले कई दशक से आयोजित होने वाले रत्नावली उत्सव ने पूरे देश में धूम मचाई है। रत्नावली उत्सव ने हरियाणा की प्राचीन संस्कृति का जीवित करने का काम किया है। वे सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली उत्सव में बतौर अतिथि शिरकत कर रहे थे। यहां पहुंचने पर कुवि प्रशासन द्वारा डा. खैहरा का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया।
डा. खैहरा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लाखों युवाओं को देश विदेश में कुशल प्रशासक, शिक्षक व सफल व्यवसायी तैयार कर भेजे हैं। इस विश्वविद्यालय से करोड़ों लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं। जीवन के हर मोड़ पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अतिरिक्त एक्टिविटी याद आती हैं। दशकों पूर्व शुरु किए गए रत्नावली उत्सव ने आज बहुत बड़ा रूप ले लिया है। रत्नावली ने हरियाणा की पुरातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में बहुत बड़ा योगदान दिया है। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए डा. खैहरा ने कहा कि उनकी अनेकों यादें कुवि के साथ जुड़ी हुई हैं, जिल्हे कभी भुलाया नही जा सकता। डा. खैहरा ने कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की प्रशंसा करते हुृए कहा कि प्रो. सचदेवा के नेतृत्व में कुवि खूब तरक्की की ओर अग्रसर है।
इस मौके पर कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि चार दिवसीय रत्नावली उत्सव में इस बार लूर नृत्य को शामिल किया गया है जोकि प्राचीन हरियाणा का हिस्सा रहा है। उन्होने डा. खैहरा का स्वागत करते हुए कहा कि डा. जसविंद्र खैहरा इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। इनके द्वारा लगातार कुवि के प्रचार प्रसार व तरक्की के लिए कार्य किया जा रहा है जोकि सराहनीय है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराजा अग्रसेन जी की 5177वीं जयंती राजकीय स्तर पर लुधियाना में मनाई गई: हरीश गोयल

Mon Oct 30 , 2023
महाराजा अग्रसेन जी की 5177वीं जयंती राजकीय स्तर पर लुधियाना में मनाई गई: हरीश गोयल फिरोजपुर, 30 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= लुधियाना के राजगुरु नगर में स्थित डीसीएम यस स्कूल में महाराजा अग्रसेन जी की 5177 वीं जयंती राज्य स्तरीय पर मनाई गई। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement