बांसुरी का चतुर्दिवसीय रजत जयंती महोत्सव 29 अक्टूबर से

बांसुरी का चतुर्दिवसीय रजत जयंती महोत्सव 29 अक्टूबर से।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – महेश्वर गुरागाई।
दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : प्रख्यात सांस्कृतिक संस्था “बांसुरी” का चतुर्दिवसीय रजत जयंती महोत्सव वृन्दावन शोध संस्थान में 29 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2023 पर्यन्त “रंग महोत्सव” के रूप में अत्यंत धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।जिसका उद्घाटन नृत्य समारोह के साथ 29 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे होगा।जिसमें मुख्य अतिथि प्रख्यात सिने तारिका व सांसद हेमा मालिनी एवं पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार होंगे।”रंग महोत्सव” की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन सुनरख रोड़ स्थित वीआरएस धाम में संस्था के संस्थापक विनय गोस्वामी, अभय वशिष्ठ, धर्मेन्द्र गौतम, अतुल श्रीवास्तव, विवेक आचार्य, प्रमेन्द्र मोहन गोस्वामी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी आदि के द्वारा किया गया।
“बांसुरी” के संस्थापक विनय गोस्वामी व वरिष्ठ सलाहकार अभय वशिष्ठ ने बताया कि यह महोत्सव प्रख्यात रंगकर्मी स्व. संदीपन विमलकांत नागर को समर्पित है।इस आयोजन में असम, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि 14 राज्यों के लगभग 400 रंगकर्मी भाग लेंगे।
संस्था के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम व अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि रंग महोत्सव के अंतर्गत एकल अभिनय प्रतियोगिता, नाटक, सामूहिक नृत्य एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।साथ ही 31 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे पापड़ी चौराहा, चैतन्य विहार स्थित हरि पैलेस से बांके बिहारी कॉलोनी स्थित परशुराम पार्क तक भव्य रंग यात्रा समूचे देश के विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों कलाकारों के द्वारा निकाली जाएगी।जिससे वृन्दावन में हम सभी को मिनी भारत का दर्शन होगा।
संस्था के महामंत्री विवेक आचार्य व सांस्कृतिक मंत्री प्रमेन्द्र मोहन गोस्वामी (व्यास वंशी) ने बताया है कि रंग महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली समूचे देश की लगभग 40 महान विभूतियों को “राष्ट्रीय सम्मान” प्रदान किया जाएगा।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व मीडिया प्रभारी अनुपम आचार्य ने बताया है कि रंग महोत्सव को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा-वृन्दावन नगर निगम, वृन्दावन शोध संस्थान, भारत विकास परिषद एवं प्रयास संस्था का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर विवेक अग्रवाल, संजय गोस्वामी, प्रेम कौशिक, डॉ. राधाकांत शर्मा, सीता अग्रवाल, शशि शुक्ला, भरत शर्मा, विनीता द्विवेदी, राधा गोस्वामी, निधि शर्मा, प्रीति शर्मा, महेश बघेल, देवेश वशिष्ठ, अवधेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ गौड़, सुधीर शुक्ला, प्रदीप बनर्जी आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोको रामा क्लब लोको शेड के कलाकारों द्वारा अर्जुन प्रतिज्ञा वीर अभिमन्यु नाटक का किया गया सफलता पूर्वक मंचन

Fri Oct 27 , 2023
लोको रामा क्लब लोको शेड के कलाकारों द्वारा अर्जुन प्रतिज्ञा वीर अभिमन्यु नाटक का किया गया सफलता पूर्वक मंचन फिरोजपुर 27 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= लोको रामा नाटक क्लब लोको शेड के कलाकरों द्वारा अर्जुन प्रतिज्ञा, वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन किया गया। एनआरएमयू के ब्रांच सेक्रेट्री चंद्रशेखर […]

You May Like

Breaking News

advertisement