परमात्मा ने बहुत ही सुंदर इंसान का चाेला दिया : महंत जगन्नाथ पुरी

परमात्मा ने बहुत ही सुंदर इंसान का चाेला दिया : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूजन।

कुरुक्षेत्र, 2 नवम्बर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में चल रहे कार्तिक मास पूजन के अवसर पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने सत्संग में बताया कि जिस भी प्राणी ने इस संसार में जन्म लिया है, उसे एक दिन यहां से जाना होगा। इस इंसान स्वरूप में प्राणी बिना उद्देश्य के वाद-विवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि हरि नाम का सिमरन करें जो काम आएगा और आपस में प्रेम भाव से जीवन यापन करें, जिससे नफरत और घृणा का समूल नाश हो जाए। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि यदि हमें कोई छोटी सी सांसारिक वस्तु दे दे तो हम उसका एहसान मानते हैं, लेकिन उस परमपिता परमात्मा ने तो हमें इतना सुंदर इंसान रूपी चोला दिया है, जो चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ है। जिसकी कीमत अनमोल है। हमें परमात्मा का धन्यवाद करना चाहिए और प्रेम करना चाहिए। इस प्रेम को कोई विरला ही जानता है। इस मौके स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, मनोज कुमार,नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, प्रीति इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी महत्व बताते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्तिक मास में पूजा पाठ दान का अक्षय फल प्राप्त होता है : महंत सर्वेश्वरी गिरि

Fri Nov 3 , 2023
कार्तिक मास में पूजा पाठ दान का अक्षय फल प्राप्त होता है : महंत सर्वेश्वरी गिरि। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आश्रम में कथा कर रही स्वयं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज द्वारा गरीब जरूरतमंद कन्याओं की शिक्षा पर यजमानों द्वारा विशेष मार्गदर्शन। कुरुक्षेत्र, 2 नवंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद […]

You May Like

advertisement