मेवात हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को भी आर्थिक मदद करें सरकार : राजेश सिगला

मेवात हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को भी आर्थिक मदद करें सरकार : राजेश सिगला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हिंसा में अनेक वैश्य समाज के लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

कुरुक्षेत्र, 1 नवम्बर : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के महामंत्री राजेश सिंगला ने प्रदेश सरकार की इस बात के लिए सराहना की है कि सरकार ने नूंह हिंसा के मामले में पीड़ित लोगों को 48 लाख 39236 रुपए की सहायता राशि जारी की है। सिंगला ने सरकार से मांग की है कि हिंसा में घायल हुए वैश्य समाज के लोगों की भी आर्थिक मदद करें।
समाज के महामंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हिंसा पीड़ितों की मदद की इसके लिए अग्रवाल वैश्य समाज उसका आभार व्यक्त करता है। लेकिन इस हिंसा में अनेक वैश्य समाज के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकार को चाहिए कि उन लोगों को भी आर्थिक मदद करे ताकि वे लोग इलाज में खर्च हुए पैसों की कुछ हद तक भरपाई कर पाएं।
सिगला ने बताया कि जब नूंह में हिंसा भड़क रही थी तब समाज के लोग बड़ी संख्या में या तो वहां थे, या फिर वह बीच बचाव करने और लोगों को बचाने के लिए वहां गए। जिसमें वह घायल हुए। इन लोगों का इलाज पर भारी खर्च भी हुआ है और कई लोग तो अब तक पूरी तरह से ठीक भी नहीं हो पाए हैं। सरकार को ऐसे लोगों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने एक सूची जारी की है, जिसमें कुल 33 नाम हैं, जिन्हें 48 लाख 39236 की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी गई है। यह राशि न्यूनतम 2000 से लेकर 405000 तक दी गई है। सरकार द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि यह राशि तुरंत आर्थिक लाभ पाने वाले लोगों के खातों में डाल दी जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर 10 मार्च तक राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो उसे लैप्स माना जाएगा।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के महामंत्री राजेश सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने हरियाणा दिवस पर लगाया अनार जूस का विशाल लंगर

Wed Nov 1 , 2023
सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने हरियाणा दिवस पर लगाया अनार जूस का विशाल लंगर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 डेंगू से बचाव के लिए किया सावधान व साधु संतों को वितरित किया जूस। कुरुक्षेत्र, 1 नवम्बर : सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) द्वारा हरियाणा दिवस के अवसर […]

You May Like

advertisement