सेवा से साधना व साधना से सेवा में निखार आता है : गुलशन ग्रोवर

सेवा से साधना व साधना से सेवा में निखार आता है : गुलशन ग्रोवर।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 6 अप्रैल : आज भारतीय योग संस्थान पंजीकृत के गांव मिर्जापुर स्थित योगाश्रम में संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई के श्री कृष्ण योग जिला, अंबाला के 5 कार्यकर्ता जिला उप प्रधान राम नाथ कपूर के नेतृत्व में प्रातः 9:00 बजे पधारे । दोपहर लगभग 12:45 बजे तक योगाश्रम में दरवाजों व खिड़कियों के शीशे गीले कपड़े से साफ किये तथा कुछ अन्य सेवा कार्य किए। कुरुक्षेत्र में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अरोड़ा, प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर, सेवा सिंह, नाहर सिंह, योगाश्रम केयरटेकर सुधीर कुमार व माली पंकज कुमार ने भी सेवा भाव से कार्य किया और अंबाला से पधारे सेवाभावी कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन किया । बाद में अंबाला के सभी कार्यकर्ता रामनाथ कपूर, डॉ एस एन जायसवाल, नरेंद्र ओबेरॉय, रामकिशन व परमजीत ने स्थानीय साधकों गुलशन कुमार ग्रोवर, सेवा सिंह व नाहर सिंह के साथ महाभारत कालीन श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्री स्थाणु महाराज के दर्शन करने के पश्चात श्री रामनवमी उत्सव में भाग लिया व भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन के पश्चात लगभग अढाई बजे सभी वापिस अंबाला के लिए प्रस्थान कर गये। इस अवसर पर गुलशन कुमार ग्रोवर ने कहा कि सेवा से हमारी साधना व साधना से सेवा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे सेवा भावी कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ को नमन एस करता हूं । प्रभु इन सब की सेवा और साधना दोनों में निरंतर वृद्धि करें। ऐसी शुभकामना।
योगाश्रम कुरुक्षेत्र में सेवा कार्य करने के पश्चात भारतीय योग संस्थान के कार्यकर्ता।
श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में भगवान स्थाणु महाराज के दर्शन करते भारतीय योग संस्थान के कार्यकर्ता।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा से साधना व साधना से सेवा में निखार आता है : गुलशन ग्रोवर

Sun Apr 6 , 2025
सेवा से साधना व साधना से सेवा में निखार आता है : गुलशन ग्रोवर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 6 अप्रैल : आज भारतीय योग संस्थान पंजीकृत के गांव मिर्जापुर स्थित योगाश्रम में संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई के श्री कृष्ण योग जिला, अंबाला के 5 कार्यकर्ता जिला उप प्रधान […]

You May Like

advertisement