गुरुकुल के छात्रों ने किया आईएमए का शैक्षणिक भ्रमण

आईएमए की ऑफिसर्ज पॉसिंग आउट परेड सहित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की ऐतिहासिक विरासत देख उत्साह से भरे देश के भावी ‘कर्णधार’

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 दिसम्बर : भ्रमण भारतीय संस्कृति में साक्षात् ज्ञान का ऐतिहासिक माध्यम रहा है। प्राचीन समय से लेकर आधुनिक युग तक किताबी ज्ञान के साथ-साथ किसी घटना अथवा स्थान के बारे में विस्तृत और सटीक ज्ञान के लिए उस स्थान पर जाना ही सबसे महत्त्वपूर्ण माना गया है। इससे हमें नई-नई जानकारी तो मिलती ही है साथ ही उस स्थान को साक्षात् देखने का अनुभव भी प्राप्त होता है, जो बहुत रोमांचकारी और अद्भुत होता है। इसी उद्देश्य से गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 11वीं के एनडीए विंग के छात्रों का ‘एजुकेशनल टूर’ आईएमए दूहरादून हेतु गया जो बहुत सफल साबित हुआ।
गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि गुरुकुल के 45 छात्रों को इस विशेष भ्रमण हेतु भेजा गया जिसमें एनडीए विंग के फिजिकल इंस्ट्रेक्टर बलवान सिंह व अशोक चौहान सहित संरक्षक अंकित आर्य उनके साथ रहे। यहां पर छात्रों ने आईएमए-157, टेक्निकल ग्रेजुएट-140, टेक्निकल एंट्री स्कीम- 46, स्पेशल कमीशंड ऑफिसर्स-46 के न्यू ऑफिसर्ज की पॉसिंग आउट परेड देखी और सेना के इन जांबाज अधिकारियों के टीमवर्क, बॉडी लैग्वेंज, शानदार प्रदर्शन और गजब के उत्साह ने छात्रों को मोटिवेट किया। यहां छात्रों ने सीखा कि सेना के एक अच्छे अधिकारी के अंदर क्या-क्या विशेषताएं और गुण होने चाहिए।
गुरुकुल के छात्रों ने देश के गौरव आईएमए की भव्यता को निहारा और सेनाओं को काबिल ऑफिसर देने वाली इस ऐतिहासिक इमारत के अलग-अलग हिस्से में मौजूद अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, पराक्रम और शौर्य को महसूस किया। साथ ही छात्रों ने फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में विभिन्न जानकारी हासिल की।
बहरहाल, गुरुकुल के छात्रों का यह दौरा बहुत सफल रहा। इससे छात्रों में एक नए उत्साह का संचार हुआ साथ ही उन्हें बहुत महत्त्वपूर्ण जानकारी और अनुभव प्राप्त हुए जो उनके भावी जीवन में एक प्रेरणा बनकर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शांति विद्या मंदिर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 25वें वार्षिक दिवस समारोह का तीसरा चरण भारत के रंग-आपके संग

Sun Dec 14 , 2025
डॉ: सतिंदर सिंह डिप्टी डीईओ फिरोजपुर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। (पंजाब) फिरोजपुर 13 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= शांति विद्या मंदिर में 25वें वार्षिक दिवस समारोह का तीसरा चरण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष अतिथि डॉ. सतिंदर सिंह डिप्टी डीईओ, फिरोजपुर) ने कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement