अस्पताल का डॉक्टर 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजीलेंस द्वारा

उत्तराखंड देहरादून
अस्पताल का डॉक्टर 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजीलेंस द्वारा,
सागर मलिक

पीएचसी अदालीखाल में तैनात नर्सिंग अधिकारी से वहीं पर बनाए रखने के एवज में रिश्वत मांगी थी रिश्वत

देहरादून। उत्तराखंड की विजिलेंस ने नैनीडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मुख्यालय ने डाक्टर को ट्रैप करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदालीखाल में तैनात एक नर्सिंग अधिकारी से वहीं पर बनाए रखने के एवज में डॉ. त्रिपाठी ने ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस की देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और डॉक्टर को रिश्वत की रकम स्वीकार करते ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने डॉ. त्रिपाठी के आवास पर तलाशी अभियान चलाया। टीम को उम्मीद है कि तलाशी के दौरान चल-अचल संपत्ति और आय से अधिक संपत्ति से संबंधित कई अहम दस्तावेज मिल सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति ने किया संबोधित

Tue Nov 4 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनविधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति ने किया संबोधित,सागर मलिक विधानसभाएं हमारी संसदीय प्रणाली का एक प्रमुख स्तंभ हैं: राष्ट्रपति राष्ट्रपति ने विधायकों से कहा कि जनता से जुड़ने और जमीनी स्तर पर उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त करना एक बड़ा सौभाग्य है देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने […]

You May Like

advertisement