Uncategorized

शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका: प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को दो वरिष्ठ शिक्षकों एवं सात गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी के सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने भी सेवानिवृत्त शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में दी अपनी सेवा संबंधी विचार व अनुभव साझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया व इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होेने वालों में समाज कार्य विभाग के वरिष्ठ प्रो. रमेश कुमार, गणित विभाग से वरिष्ठ प्रो. विनोद कुमार, कुलगुरु कार्यालय से सहायक कुलसचिव पवन कुमार, स्थापना शाखा नॉन-टीचिंग से सहायक राजकुमार सैनी, केमिस्ट्री विभाग से वरिष्ठ तकनीकी सहायक मोहिन्द्र सिंह, फिजिक्स विभाग से जूनियर टेक्निशियन ग्रेड-वन भूषण लाल, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस से लैब अटेंडेंट लिछमी देवी, सुरक्षा विभाग से सुरक्षा कर्मचारी रणबीर सिंह तथा निर्माण शाखा से पम्प ड्राइवर नफे सिंह शामिल है।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, प्रो. जीपी दुबे, प्रो. अनुरेखा शर्मा, प्रो. वनिता ढींगरा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. सुमित्रा, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, उपकुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, एक्सईएन पंकज शर्मा, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, अधीक्षक रेखा, सहायक मनदीप शर्मा सहित सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के परिवार के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel