ब्रज भूमि के कण-कण में है भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी का वास : पण्डित बनवारी महाराज

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : रुकमणी विहार स्थित होटल हाईड अवे स्टूडियो में एकल श्री हरि सत्संग समिति, सिलीगुडी (पश्चिम बंगाल) के द्वारा अंतरराष्ट्रीय भजन गायक एवं कथा व्यास पण्डित बनवारी महाराज (संगीताचार्य) के पावन सानिध्य में अष्ट दिवसीय ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा महोत्सव के समापन पर सन्त, ब्रजवासी वैष्णव सेवा का आयोजन अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ब्रज की महिमा पर प्रवचन करते हुए पण्डित बनवारी महाराज ने कहा कि ब्रज भूमि में समस्त तीर्थ स्थल सूक्ष्म रूप में विद्यमान हैं।यहां के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी का वास हैं।इसीलिए इसकी परिक्रमा करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।
भागवताचार्य डॉ. अशोक शास्त्री एवं आचार्य विपिन बापू महाराज ने कहा कि ब्रज मंडल चौरासी कोस की परिक्रमा सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण ने अपने माता यशोदा और पिता नंदबाबा को कराई थी। जिससे उन्हें समस्त धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों के दर्शनों के फल की प्राप्ति हुई थी।
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं पण्डित बिहारीलाल शास्त्री ने कहा कि ब्रजभूमि का प्राकट्य गोलोक धाम में श्रीराधा रानी की इच्छा से भगवान श्रीकृष्ण के हृदय से हुआ था। इसलिए ये कोई साधारण भूमि नही है,अपितु भगवान श्रीकृष्ण का ही अभिन्न अंग है।
एकल श्री हरि सत्संग समिति, सिलीगुडी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल (बीटीसी) एवं सचिव श्रीकृष्ण राम पुरिया ने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए कई मंदिरों की स्थापना करके सनातन धर्म की जागरूकता के लिए युद्ध स्तर पर धर्म परिवर्तन का विरोध किया जा रहा है।साथ ही धार्मिक शिक्षा के लिए देश भर में 9 केंद्रों की स्थापना की गई है।जिनमें अयोध्या, नवद्वीप एवं वृन्दावन आदि प्रमुख हैं।इसके अलावा हमारी संस्था के द्वारा ग्रामीण आंचलों के गरीब परिवारों को मासिक 5 से 7 हजार धनराशि दी जा रही है।जिनसे गरीब हिन्दू परिवारों में धर्म परिवर्तन रोका जा सके।
सायं काल सरस भजन संध्या एवं होली महोत्सव आयोजित हुआ।जिसमें पण्डित बनवारी महाराज (संगीताचार्य) ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा ब्रज वृन्दावन, श्रीकृष्ण, माता रानी, पितृ देव एवं श्रीहनुमान महाराज की महिमा से ओतप्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया।जिन पर समस्त भक्तों- श्रद्धालुओं ने जम कर नृत्य किया।
भजन संध्या के अंतर्गत ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने संगीताचार्य पंडित बनवारी महाराज का उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया।
महोत्सव में श्रीराम कथा मर्मज्ञ अशोक व्यास, रासाचार्य स्वामी राम शरण शर्मा, स्वामी प्रेम शरण शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, पण्डित श्यामेश अशोक शास्त्री, किशन सर्राफ, गजानंद अग्रवाल, पवन अग्रवाल (कोलगेट), प्रमोद जालान, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शोभा अग्रवाल, सचिव वेणु अग्रवाल, सुमन गोयल, विनोद बंसल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय सीमा फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में असल जमीनी स्तर पर कार्य कर रही टीम एक प्रयास एनजीओ

Fri Sep 5 , 2025
गांव वालों की मदद और बीएसएफ के जवानों की मदद से पहुंचा रहे है राहत सामग्री (पंजाब) फिरोजपुर 05 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= सतलुज दरिया के कहर की चपेट में आए अंतर्राष्ट्रीय सीमा फिरोजपुर के साथ लगते सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ आने से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ […]

You May Like

advertisement