Uncategorized

सीएमओ सभागार में कोल्ड चेन प्रशिक्षण का शुभारंभ, टीकाकरण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

सीएमओ सभागार में कोल्ड चेन प्रशिक्षण का शुभारंभ, टीकाकरण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

   जनपद में टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सीएमओ सभागार में दो दिवसीय कोल्ड चेन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन. आर. वर्मा के संबोधन से हुआ। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता में कोल्ड चेन प्रबंधन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्धारित तापमान का पालन अनिवार्य है। प्रशिक्षित मानव संसाधन ही इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकते हैं, जिससे जनपद में सुरक्षित एवं प्रभावी टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
   जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. अब्दुल अजीज़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि ई-विन पोर्टल के माध्यम से वैक्सीन की निगरानी, स्टॉक प्रबंधन एवं रिपोर्टिंग को पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और टीकाकरण सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर करते हैं।
  प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षक के रूप में यूएनडीपी की जिला प्रतिनिधि पूनम शुक्ला ने स्लाइड शो के माध्यम से कोल्ड चेन प्रबंधन, वैक्सीन स्टोरेज, तापमान अनुरक्षण, ई-विन संचालन एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यवहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया।
 कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कोल्ड चेन रख-रखाव, माइक्रोप्लान अपडेट, वैक्सीन सुरक्षा एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया, जिससे जनपद में टीकाकरण सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
  इस प्रशिक्षण में जनपद के समस्त कोल्ड चेन प्वाइंट्स के कोल्ड चेन हैंडलर्स, प्रभारी प्रचार प्रसार मनीष तिवारी,  एआरओ हरिलाल यादव, डीबीएसएम मुकेश कुमार, यूएनडीपी से शशांक सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

                                       (डाॅ एन आर वर्मा)
                                   मुख्य चिकित्साधिकारी 
                                            आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel