Uncategorized

हिंदुस्तान पैट्रोलियम के मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या संबंधी जानकारी व उनके परिवार से मिलने जा रहे डॉ के० बी० त्रिपाठी गुरुजी हाउस अरेस्ट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली, आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी द्वारा गठित एक प्रतिनिधि मंडल बदायूं के हिंदुस्तान पैट्रोलियम में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में जनपद पीलीभीत के अंतर्गत साहूकारा पूरनपुर निवासी संस्थान के असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या संबंधी मामले में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरनपुर जा रहा था जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शामिल थे। इस प्रतिनिधि मंडल में बरेली से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ के० बी० त्रिपाठी गुरुजी भी शामिल थे, लेकिन जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तुरंत सुबह ही पुलिस डॉ के० बी० त्रिपाठी गुरुजी के निवास पहुंच गई और उनको वहीं पर हाउस अरेस्ट कर लिया ।
गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार वारदाते हो रही हैं, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार हो रहे हैं। गुंडे, माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। अभी बीते दिनों ही बदायू मे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मैनेजर हर्षित मिश्रा और उनके साथी की संस्थान के अंदर हत्या कर दी जाती है जबकि कुछ दिन पहले ही हर्षित मिश्रा ने पुलिस को अवगत करा दिया था कि उनके साथ अनहोनी हो सकती है लेकिन उसके बाद भी प्रशासन द्वारा गुंडों और मवालियो को संरक्षण देना गंभीर मामला है। आज जब कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल पूरनपुर जा रहा था तो उत्तर प्रदेश की हत्यारी और डरी हुई योगी सरकार ने सभी को उनके घरों में हाउस अरेस्ट करा दिया और मुझे भी सुबह से ही पुलिस ने घर पर रोक लिया। काफी कहासुनी के बाद भी उन्होंने पूरनपुर जाने की इजाजत नहीं दी। हम इसकी कड़े शब्दों में घोर निदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए और दोषीयो के खिलाफ कडी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और हम महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी से मांग करते हैं की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए । प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित कांग्रेस जनो में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ के० बी० त्रिपाठी गुरु जी ,पूर्व विधायक संजय कपूर ,पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ,पूर्व प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ,जिला अध्यक्ष पीलीभीत हरजीत सिंह चब्बा ,महानगर अध्यक्ष पीलीभीत श्री कृष्णा गंगवार ,पूर्व प्रदेश सचिव अनूप वर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष पूरनपुर जाहिद खा , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप गंगवार ,ज़िला एन एस यू आई अध्यक्ष पीलीभीत राजेश वर्मा, जिला महासचिव नरेश गुप्ता नरेश शुक्ला ,ब्लॉक अध्यक्ष बरखेड़ा हरीश कुमार मौर्य , सचिव जिला पीलीभीत सैयद कैफ ,नगर अध्यक्ष परवेज खान आदि कांग्रेस जन शामिल थे सभी को पुलिस ने उनके स्थानों पर रोक लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel