Uncategorized

प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Oplus_131072

आजमगढ़।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, पल्हनी, आजमगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक पल्हनी एवं नगर क्षेत्र में 31 मार्च को सेवानिवृत हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं नामांकन वृद्धि को लेकर एक प्रभावी पहल की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमरनाथ राय जी (प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक, आजमगढ़) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीनानाथ जी (विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजीव पाठक जी (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़) उपस्थित रहे तथा खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा श्री अजय कुमार तिवारी,खंड शिक्षा अधिकारी पल्हनी श्री दिनेश कुमार वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी पवई श्री संतोष कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र श्री नवनीत चौबे की गरिमामयी उपस्थिती भी रही

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।
संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, नवाचार अपनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया गया
साथ ही 31 मार्च को सेवानिवृत हुए शिक्षकों को अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह और धार्मिक पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में शिक्षक संघ के अध्यक्ष राणा आर पी सिंह ने उपस्थित अतिथियों तथा सेवानिवृत्ति हो रहे शिक्षकों का सम्मान और स्वागत किया और गुरु की महिमा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला मुख्य अतिथि दीनानाथ जी ने बताया कि गुरु सबसे महान होता है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय जी ने कहा कि जिस देश में शिक्षक को लोग अपना आइडियल मानेंगे उसी देश का विकास तेजी से होगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल/जिला अध्यक्ष डा. बजरंग बहादुर सिंह ने शिक्षकों से अपील की कि हम लोग एक ऐसे समाज की स्थापना करें जिसमें कोई भी बालक शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहे
कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया तथा अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

:


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel