![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231029-WA0025-1024x862.jpg)
पावन कार्तिक मास में अपने घर में श्री हरि का कीर्तन व गुणगान करना व करवाना अति श्रेष्ठ है।
फ़िरोज़पुर 29 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
कार्तिक मास के शुरू होते ही अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों नें प्रभु कृपा से पुरे महीने सत्संग व प्रभात फेरी निकालने निर्णय लिया जिसे देखते प्रथम दिन मुल्तानी गेट स्थित राजकुमार कटारिया के घर संस्था सदस्यों नें सत्संग कर नगर में प्रभात फेरी निकाली राधा नाम का सिमरण किया सत्संग में संस्थापक सचिन नारंग नें कार्तिक मास का महत्व बताया सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व बताया गया है। इसको दामोदर मास भी कहा जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। पूरे कार्तिक मास में स्नान,दान और भगवत्पूजन किया जाता है। उसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने अक्षय फल देने वाला बतलाया है। सत्संग में उपस्थित – महंत शिवराम, मनोज गखड़, परषोतम चावला, रामस्वरूप, प्रदीप चानना, अभय कटारिया, सुनिल शिला,अजय ग्रोवर, राजीव नरुला, व मातृशक्ति – उषा राणी, महक कटारिया सुनीता कटारिया, संगीता चावला, कमलेश वडेरा,हियान कटारिया अन्य उपस्थित थे।