खेतिहर श्रमिक से आगे बढ़कर अब अपने दुकान की संचालक बनी कमली दीदी

कोरिया 29 सितंबर, 2026/ जिले के वनांचल जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायत कछार में रहने वाले किसान परिवार की एक महिला जो पहले सिर्फ एक खेतिहर श्रमिक थी। वहीं कमली दीदी अब बिहान की मदद पाकर अपने ही दुकान की संचालक बन गई हैं। पहले हर छोटे बड़े खर्च के लिए आर्थिक संकट का सामना करने वाली श्रीमती कमली अब अपने खर्च के साथ परिवार के खर्चों में भी हाथ बंटाती हैं। यह उनके आत्मविश्वास और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से मिली मदद से संभव हो सका है। एक श्रमिक महिला अब अपने व्यवसाय से स्वावलंबी जीवन में अग्रसर हो रही है।

कठिन आर्थिक जीवन
पहले केवल कृषि आधारित आजीविका पर निर्भर इस परिवार के पास हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती थी। अपने खेतों में परंपरागत खेती के बाद खाली रहने वाला यह परिवार अपने आजीविका के लिए शासन की अकुशल श्रम देने वाली योजनाओं पर निर्भर रहता था। ऐसे में आय के स्रोत सीमित थे। यह जीवन का कठिन दौर कमली दीदी और उनके परिवार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।

बिहान से जुड़ाव
कुछ वर्ष पूर्व गांव में महिलाओं को स्व सहायता समूह से जुड़ने और उनकी आर्थिक गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान से कमली दीदी का जुड़ाव हुआ। अपने गांव बने महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर इन्होने अपने साथियों के साथ सामान्य लेनदेन आरंभ किया। इसके बाद इनका विष्वास बढ़ा और इन्होने समूह के माध्यम से पहले 60 हजार और बाद में 50 हजार रूपए का ऋण प्राप्त किया। इसी राषि से इन्होने घर में महिलाओं की साजसज्जा से जुड़े सामान और छोटी सी परचून की दुकान आरंभ की इससे इनकी नियमित आय सुनिष्चित हुई है।

सुनिश्चित आय से संबल
ग्राम पंचायत कछार में रहने वाली श्रीमती कमली ने बताया कि बिहान से जुड़कर जबसे उन्होने अपनी दुकान संचालित की है। अब उनके पास अपने दैनिक खर्च के लिए कोई कमी नहीं है। साल भर में एक लाख रूपए से ज्यादा की आय अर्जित कर लेने से अब उनका आत्मविष्वास और पारिवारिक मान बढ़ गया है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री लंगेह ने समय सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा

Tue Sep 29 , 2026
सेवा सेतु अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों में भी 5 और 7 अक्टूबर को लगेंगे शिविर 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा दान उत्सव महासमुंद, 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored