प्रांतीयअध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया मजदूर दिवस

  • प्रांतीयअध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया मजदूर दिवस*

आजमगढ़। बीएसएनएल ईम्प्लाईज यूनियन, बैंक बीमा, पोस्ट आफिस की ट्रेड यूनियन व मजदूर दिवस यादगार कमेटी आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को सीडाट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष बीएसएनएल ईम्प्लाईज यूनियन के आनंद कुमार सिंह ने कहाकि 1 मई को दुनिया के तमाम देशों के श्रमिक संगठन एवं ट्रेड यूनियनें अलग-अलग व एक साथ प्रदर्शनों व सभाओं के रूप में मनाती है। आज के दिन मेहनतकश वर्ग अपनी कामयाबियों का लेखा-जोखा करता है। वर्तमान में तथा आने वाली समस्याओं के खिलाफ संघर्षों के लिए अपनी शक्ति और एकता को बढ़ाने का प्रयास करता है। सारी दुनिया में पूंजीवादी शोषण के विरूद्ध संघर्ष के दौरान मेहनतकश वर्ग की ट्रेड यूनियनों का जन्म हुआ और आगे चलकर उसकी चेतना का विकास हुआ। अपनी मुनाफें की रकम बढ़ाने के लिए पूंजीपति वर्ग मेहनतकश वर्ग से अधिक से अधिक काम लेने और कम से कम वेतन देने की कोशिश करता है। उसकी इस प्रवृत्ति के खिलाफ सबसे पहले अमेरिका की मजदूर यूनियनों ने काम के आठ घंटे की मांग वाली सही के मध्यान्ह में उठाना शुरू किया। 1 मई 1886 को अमेरिका के सभी श्रमिक यूनियनों ने एक साथ मिलकर काम के आठ घंटे के निर्धारण के लिए हड़ताल व आंदेलन किया। उस सफल हड़ताल के बाद 3 व 4 मई मजदूरों की सभाओं पर सरकारी पुलिस व पूंजीपतियों के गुंडों नृशंस हमला बोल दिया। जिसमें सैकड़ों मजदूर घायल हुए। हड़ताल तो समाप्त हो गयी लेकिन काम के आठ घंटे का निर्धारण हो गया। उसके बाद पूरे दुनिया में मजदूरों ने काम के आठ घंटे की मांग के संघर्ष किया और लागू करवाया।
विष्णु गुप्ता व रविन्द कुमार ने कहाकि आज के आधुनिक समाज की सारी सुख सुविधा विकास जो हमें दिख रहा है वह शारीरिक व मानसिक श्रम करने वाले मेहनतकश वर्ग के परिश्रम का परिणाम हैं लेकिन आज का पूंजीपतियों का निजीकरण उदारीकरण व वैश्वीकरण की नीतियों को लागू कर सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों बैंक, बीमा, दूर संचार, पोस्ट आफिस, रेलवे, बस शिक्षा, चिकित्सा का निजीकरण कर रही हैं। छटनी, ताली बंदी, वीआरएस, ठेका प्रथा, दैनिक भोगी कर्मचारी, सेवा सुरक्षा पर कुठाराघात नये श्रम कोड, पुरानी पेंशन की जगह नयी पेंशन अग्निवीर जैसी योजनाओं को लागू करने पर आमादा है। ऐसी परिस्थितियों में मई दिवस की प्रासंगिता बढ़ गयी है।
इस दौरान विष्णु गुप्ता उप महामंत्री यूनियन बैंक, जनार्दन कुमार सहायक महामंत्री बैंक ऑफ बड़ौदा संतोष सिंह, रवीन्द्र राय, अनेक चतुर्वेदी, श्याम नारायन सिंह, अरविन्द, महेश राम, कुसुम लता मौर्य, विनोद यादव, नीलम पांडेय, विद्या देवी, किस्मती देवी, रमेश तिवारी, माता प्रसाद यादव, अविनाश, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, रतन कुमार यादव, सुनील सिंह, परमेश्वर साह, राजेन्द्र राम, शिव शंकर मौर्य, सुधीर कुमार, विनोद सिंह, प्रशांत कुमार यादव, हरिकेश, सर्वजीत, सौरभ, अब्दुल हनान, राम आशीष यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगरवासियों और हिंदू संगठनों के द्वारा पाकिस्तान का पुतला फूंका गया

Sat May 3 , 2025
नगरवासियों और हिंदू संगठनों के द्वारा पाकिस्तान का पुतला फूंका गया मेहनगर, आजमगढ़, इस्लामिक जेहादियों द्वारा हिन्दू नरसंहार जन आक्रोश रैली स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा मेहनगर वासियों और हिंदू संगठनों के द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर 27 हिन्दूओं का बेरहमी से उनके […]

You May Like

advertisement