Uncategorized

गोपालपुर विधानसभा के लगभग आधा दर्जन गाँवो में सीसी रोड का शिलान्यास

बिलरियागंज । गोपालपुर विधानसभा के लगभग आधा दर्जन गाँवो में सीसी रोड का शिलान्यास शनिवार को बिधान परिषद सदस्य बिजय बहादुर पाठक द्वारा किया गया। जिसमें संगापुर गाँव में सीसी रोड के शिलान्यास के कार्यक्रम में बिधान परिषद सदस्य बिजय बहादुर पाठक ने लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा देश और प्रदेश की सरकार की सभी योजनाये किसान सम्मान निधि , जनधन योजना , ग्रामीण और शहरी आवास योजनाए देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम के लिये काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन लालजी सिंह और अध्यक्षता राजबहादुर सिंह ने किया इस मौके पर पूर्व प्रमुख बहादुर चौबे , प्रवीण सिंह , मण्डल अध्यक्ष दीपक मिश्र , प्रधान हरीश पाठक , दीना मिश्र, जिला पंचायत सदस्य विशाल सेठ, पवन सिंह, बिवेक चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel