दुख और उदासी से मुक्त होने का उपाय ध्यान है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : समर्थगुरू धाम मुरथल, हरियाणा के संस्थापक आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया की कृपा से समर्थगुरु धाम के अनुभवी आचार्य गोपाल ने बहुत ही प्रभावशाली एवं मनमोहक ढंग से सभी साधकों को भक्ति भाव में रहने के गहरे सूत्र बताते हुऐ कीर्तन ध्यान का प्रयोग करवाया।
हिमाचल एवं विश्व के सभी जगहों से, मित्रों ने ध्यान एवं सत्संग का आनंद लिया।
समर्थगुरु संघ हिमाचल की ओर से हर सप्ताह बुधवार को निशुल्क ध्यान व सत्संग का आयोजन होता हैं
समर्थगुरु मैत्री संघ हिमाचल प्रदेश के कोऑर्डिनेटर आचार्य कुंजबिहारी ने समर्थगुरु धाम के अगामी प्रोग्रामों के लिए मित्रों को निमंत्रण दिया।
सभी साधकों का, स्वामी केतन, स्वामी ऋषभ, मां प्रार्थना और टीम हिमाचल का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। समर्थगुरु मैत्री संघ हिमाचल प्रदेश के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डा. सुरेश मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म में जीवित सद्गुरू और गुरु की सता का महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सभी साधक भाग्यशाली है जो कि आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में निरन्तर साधना कर रहे है।
ट्विटर के माध्यम से समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि दुख और उदासी से मुक्त होने का एकमात्र उपाय है ध्यान, क्योंकि ध्यान से ही तुम जानते हो कि तुम आत्मा हो। आत्म स्मरण में जीना ही साक्षी है।
वस्तुतः साक्षी ही दुख और उदासी की असली
औषधि है। सनातन धर्म का मूल तत्त्व ओंकार है। जहाँ ओंकार है, वहाँ सनातन धर्म है और जहाँ ओंकार नहीं है वहाँ सनातन धर्म नहीं है। गुरु की सत्ता से ही ज्ञान है, भक्ति है। गुरु की सत्ता से ही साधना है। गुरु की सत्ता से ही सनातन धर्म की जीवंतता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

38-year-old woman with breast cancer gets new lease of life via breast cancer surgery at Fortis Mohali

Thu Jan 23 , 2025
Bureau Chief : Sanjeev Kumari. Robotic surgery ensures reduced blood loss, minimal pain, less scarring and faster recovery; Breast-Sparing Surgery & Sentinel Lymph Node Biopsy considered gold standard for breast cancer. Kurukshetra, 23 January: The Department of Surgical Oncology, Fortis Hospital Mohali, has treated several patients suffering from complex cancers […]

You May Like

Breaking News

advertisement