जयराम कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

जयराम कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877

प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम स्थान, शिवानी व अंजू द्वितीय स्थान एवं रचना तृतीय स्थान पर रही।

कुरुक्षेत्र, 31 अक्तूबर : करवा चौथ के उपलक्ष्य में सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी भागेदारी दिखाई।
छात्राओं ने मेहंदी के द्वारा सुंदर-सुंदर डिजाइन बनाकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि करवा चौथ का व्रत हर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। मेहंदी का हाथों पर लगाना शुभ माना जाता है। आज इन छात्राओं ने मेहंदी से अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को मूर्त रूप प्रदान है। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की आयोजन के लिए सराहना की। प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन प्रथम स्थान पर, बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी व बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू द्वितीय स्थान पर रही। जबकि बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा रचना तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती हुई छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में तीन दशक से भी अधिक समय से गीता की धारा निरंतर बह रही है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Wed Nov 1 , 2023
जयराम विद्यापीठ में तीन दशक से भी अधिक समय से गीता की धारा निरंतर बह रही है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जयराम विद्यापीठ का प्रयास कि हर बच्चा और युवा गीता को अपने जीवन में उतारे। कुरुक्षेत्र, 31 अक्तूबर : भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से […]

You May Like

advertisement