Uncategorized

फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों ने फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और गुड़,चारा खिलाया

“गाय की रक्षा धर्म हमारा, उसकी सेवा में जीवन का सहारा भारत की सुख समृद्धि गौ माता के साथ जुड़ी है-जिमी कक्कड़

(पंजाब)फिरोजपुर 27 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर में समाज कल्याण के लिए अगरसर संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार की तरह फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गाय, बछड़ों की सेवा की और उन्हें गुड और हरा चारा खिलाया।

श्री मुकेश (जिमी) कक्कड़ और पवन बंसल ने बताया कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। इसमें 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। गोवंश की रक्षा ईश्वर के सारी मूक सृष्टि की रक्षा करना है, भारत की सुख समृद्धि गौ माता के साथ जुड़ी हुई है। गाय माता आनंदपूर्वक सांसे लेती है और छोड़ती है वहां से सकारात्मक ऊर्जा की हमें प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है। जिससे वातावरण शुद्ध होता है। गाय को भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और खुशहाली लाता है गौ सेवा से पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है और इसका फल केवल इस जन्म में ही नहीं बल्कि कई जन्मों तक भी मिलता है और स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है। इसलिए हमारी संस्था प्रत्येक रविवार को यहां आकर गाय, बछड़े और बीमार पशुओं की सेवा करने पहुंचती है।

         सुनील अरोड़ा और भारत भूषण जैन ने बताया कि गौ पूजन से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गायों की सेवा और गौ माता के निमित्त दान करने से जीवन में सुख शांति समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। गाय पूजन से पापों का नाश होता है और घर परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजपुर फाउंडेशन प्रत्येक दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट खाना खिलाने का कार्य करती है। ट्रामा वार्ड फिरोजपुर अस्पताल के बाहर, दिल्ली गेट मखू गेट, फिरोजपुर शहर, ओर फिरोजपुर छावनी संस्था द्वारा मुफ्त में जरूरतमंद व्यक्तियों को खाना खिलाया जाता है। फिरोजपुर फाउंडेशन का संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति (भूखा) बिना पेट भर खाना खाए ना सोए। इसके लिए दानी सज्जन हमें पूर्ण सहयोग भी करते हैं।

       श्री शैलेंद्र बबला फाउंडर, फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा ने बताया कि हमारी संस्था असंगठित मजदूर यूनियन पंजाब अजाद के संयुक्त प्रयास से 2 उम्मीद की पाठशाला भी चला रही है। जिसका उद्देश्य उन बच्चों को शिक्षा के करीब लाना है जो अब तक इससे वंचित है। इनके बहुत अच्छे रिजल्ट सामने आ रहे हैं।

          इस मौके पर गौ सेवा में श्री मुकेश कक्कड़ (जिमी), पवन बंसल, सुनील अरोड़ा, भारत भूषण जैन और रतन सिंह सैनी ने अपनी सेवा निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel