Uncategorized

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर हुआ मां दुर्गा का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अष्टमी का दिन मां दुर्गा को समर्पित किया गया है : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखण्ड ज्योति पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा का आहवान कर पूजा अर्चना की गई एवं मंगल कामना की गई। इससे पूर्व सुबह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी होने पर भगवान विष्णु की पूजा व आराधना की गई। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि वीरवार का दिन वैसे भी भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ हो गई है जो 7 मार्च की सुबह तक रहेगी। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि अष्टमी का दिन मां दुर्गा को समर्पित किया गया है। इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन पूजन करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सभी प्रकार के दुखों और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसी अवसर पर मां दुर्गा को फूल, चंदन, रोली, अक्षत, सिंदूर, चूड़ी, कुमकुम और श्रृंगार का समान अर्पित करने के उपरांत दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। पूजन में स्वामी संतोषानंद, प. मनोज शर्मा, बबीता शर्मा, संगीता, मनोहर लाल, विजयन्ती देवी, डा. हरदेव सिंह, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी इत्यादि भी शामिल हुए।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button