फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी

फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
बदायूँ: 06 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने व उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर 46 शिकायती व खंखंखप्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व की 23, पुलिस की 07, विकास की 05 व अन्य विभागों से सम्बंधित 11 शिकायतें सहित कुल 46 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने सहसवान-बदायूँ मार्ग पर एक जगह डिवाइडर के गैप को भरने व दूसरी जगह कर्व पर शेवरॉन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement