शुक्रवार को आरुषि उत्सव लांन, बजरंग नगर रायबरेली में त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविर का प्रथम दिवस आत्म दर्शन का माननीय अतिथि जी के द्वारा शुभारंभ

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
शुक्रवार को आरुषि उत्सव लांन, बजरंग नगर रायबरेली में त्रिदिवसीय संगीतमय राजयोग शिविर का प्रथम दिवस आत्म दर्शन का माननीय अतिथि जी के द्वारा शुभारंभ किया गया।
विदर्भ नागपुर महाराष्ट्र से पधारे ब्रह्माकुमार भ्राता अविनाश जी ने चल चित्रों एवं गीत संगीत के माध्यम से आत्मा के बारे में दिव्य परिचय कराया। कार्यक्रम में नगर निवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। राजयोग के माध्यम से सभी ने सुंदर दिव्य आत्म अनुभूति किया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने बताया वर्तमान समय मे मन और तन को शक्तिशाली सकारात्मक बनाए रखने के लिए हमें शरीर को चलाने वाली आत्मशक्ति पर ध्यान देना होगा। दिन भर के सभी कार्य -व्यवहार करते हुए भी राजयोग के द्वारा हमें आत्म शक्ति को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार जी, सुधा अवस्थी, सुख्खु लाल चंदानी, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा जी, महेंद्र अग्रवाल आदि के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार जी ने कहा हमें खुश रहकर दिन के हर एक काम करने है इसके लिए आध्यात्म की ओर चलना ही होगा। कैंडल के द्वारा सभी ने आत्म ज्योति का मैडिटेशन किया। सुंदर अति मनमोहक शिव शक्ति अवतार की झांकी भी प्रस्तुत की गई। अगले दिवस पर परमात्म दर्शन के लिए ब्रह्माकुमारी जान्हवी दीदी ने सभी से पुनः आने का निवेदन किया।