गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं के चरण पखारे किया वंदन

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं के चरण पखारे किया वंदन।
सगड़ी (आजमगुरु):गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय एवं मठ रजादेपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ संपन्न होने के बाद वैदिक मंत्रों से मठाधीश श्री शिव सागर भारती ने पुरोहित ओंकार नाथ तिवारी से हवन पूजन कराया। मठ परंपरा के अनुसार वैदिक रीतियों से दिवंगत गुरुओं की प्रतिमाओं को अभिसिंचित किया । जयकारा के बीच मठाधीश श्री शिवसागर भारती को पीठ पर बैठाया गया। तत्पश्चात शिष्यों ने श्रद्धा भाव से गुरु का पूजन कर चरण वंदन किया और ज्ञान, सेवा व संस्कारों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मठ में भक्तों ने सामूहिक हवन, भजन-कीर्तन और प्रवचन में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।गुरु पूर्णिमा के इन आयोजनों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए मठाधीश श्री राम सागर भारतीय ने कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा बहुत पुरानी रही है। गुरु का स्थान सबसे बड़ा माना गया है। बिना गुरु के कोई काम पूर्ण नहीं हो पाता। गुरु रे ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा गुरु रे साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण ने श्रद्धालुओं के मन में नई प्रेरणा का जागरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक वंदना सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजमतगढ़ मनीष कुमार मिश्रा,प्रधान देवनाथ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में तीन गुणा गति से करवा रही विकास कार्य:कृष्णलाल पंवार

Thu Jul 10 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में तीन गुणा गति से करवा रही विकास कार्य:कृष्णलाल पंवार वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंजाबी भाषा की श्री सिद्धांत शिखामणि पुस्तक का किया विमोचन। कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई : पंचायत एवं विकास मंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement