Uncategorized

विधानसभा हरचंदपुर में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत विभिन्न बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

आज विधानसभा हरचंदपुर में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वोट चोरी और फॉर्म के दुरुपयोग की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया।
इसी क्रम में आज समस्त बीएलओ के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि फॉर्म-संबंधी माध्यमों से जो भी अवैध रूप से वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, उस पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
यह साफ कर दिया गया है कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत पाई गई, तो नियमों के तहत सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस बैठक एवं निरीक्षण में विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री राकेश यादव जी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरचंदपुर की जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel