Uncategorized

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 68 वीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया भावपूर्ण स्मरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन दीनदयाल पुरम् स्थित दीनदयाल पार्क में उनकी मूर्ति पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी विनोद कुमार गुप्ता ने की और कार्यक्रम का संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की अवधारणा आज सार्थक सिद्ध हो रही है। भारत और अनेक राज्यों की सरकारें अंतिम पायदान पर खड़े मानव की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक सहायता करके उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में कोशिशें कर रहे हैं। आज अंतिम व्यक्ति भी समाज में अपना सिर ऊंचा करके समाज की मुख्य धारा में शामिल हो रहा है और देश के विकास में अपना रचनात्मक योगदान दे रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी विनोद कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील की कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करें ताकि एक – एक व्यक्ति का कल्याण हो सके और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अपने कदम बढ़ा सके।
कार्यक्रम में महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, संयुक्त मंत्री शिवम् वर्मा ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय विषयक संस्मरण सुनाए । कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी सुंदर लाल गुप्ता, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, आभा सक्सेना, राजवीर सिंह आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार कोषाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel