Uncategorized

एक बार फिर रायबरेली के मौजूदा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को इसी पद पर आसीन किया

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन कुमार

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष मंडल ने आज घोषित जिला अध्यक्षों की सूची में एक बार फिर रायबरेली के मौजूदा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को इसी पद पर आसीन किया है। बुद्धिलाल पासी को एक बार फिर जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन कराकर भाजपा ने अनुसूचित व पिछड़ी जाति को साधने का काम किया है। इससे पहले उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए 2023 में जिला अध्यक्ष बनाया गया था। अबकी बार फिर से भाजपा ने 2027 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए उन्हें दोबारा पार्टी की कमान दी है। बुद्धिलाल पासी लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। आईटीआई की कर्मचारी यूनियन से राजनीति की शुरुआत करने वाले बुद्धिलाल पासी वार्ड सभासद भी रह चुके हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता बताते हैं कि बुद्धि लाल पासी लगभग 30 साल से जुड़े हैं। बुद्धिलाल वर्ष 2016 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी आसीन रह चुके हैं। भाजपा की सक्रिय राजनीति से पहले बुद्धिलाल आईटीआई में नौकरी के दौरान कर्मचारी यूनियन की पिछड़ी का नेतृत्व करते थे। बाद में यह कर्मचारी यूनियन के भाजपा एससी वर्ग की तरफ से नेता बने। फिलहाल 70 साल के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी साल 2024 में भाजपा के सांसद उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को जीत का सेहरा नही पहना सके थे। ऐसे में देखना होगा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपनी पार्टी के लिए क्या कमाल कर पाते हैं।

बाइट.. बुद्धिलाल पासी… नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel