Uncategorized
भारतीय खाद्य निगम सीबीगंज बरेली में महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भारतीय खाद्य निगम सीबीगंज बरेली के कर्मचारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम, सीबीगंज बरेली स्थित शिव मंदिर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की आराधना और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। दूर-दराज एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एफसीआई गोदाम परिसर में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया।
भंडारे के आयोजन में (मैनेजर डिपार्ट ) मैत्री देव शर्मा एवं समस्त कर्मचारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।




