कवि ऋषि कुमार च्यवन का कासगंज के भव्य कार्यक्रम में काव्यपाठ एवं सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली/कासगंज : बरेली के वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन का साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन'(पंजी०) एवं शब्दावली दर्पण न्यूज़ संस्थान के संयुक्त बैनर तले ऐतिहासिक दृष्टि से एक अद्भुत व अविस्मरणीय “राष्ट्रीय शब्दावली कवि सम्मेलन एवं हिंदी बाल प्रतिभा सम्मान समारोह” में जिसका आयोजन स्व० पंडित होराम शर्मा (राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक एवं लेखक) की स्मृति में भारत सरकार से सम्मानित कवि व लेखक, पत्रकार एवं समाजसेवी,देश की बुलंद आवाज़ पं० साहित्य कुमार चंचल द्वारा विगत वर्षों की भांति इस बार कासगंज जनपद के नगरिया कस्बे में आयोजित किया गया था, का काव्य पाठ एवं तदोपरांत सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं सांसद डी०पी० यादव मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, तथा लगभग 27 ग्राम पंचायतों के प्रधान भी इस भव्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक कासगंज के डॉ. एल. आर. मौर्य ‘पल्लव’ (अध्यक्ष) मथुरा से जे.पी. रावत (कार्यक्रम संरक्षक) , ऋषि कुमार शर्मा च्यवन (बरेली), अजय मिश्र ‘दबंग’ (हरदोई), प्रदीप रघुनंदन (एटा) , सविता सिंह शमां (बिहार), निर्मल सक्सेना व मधु सक्सेना (कासगंज) , सतीश दीक्षित (अलीगढ़), गीता शर्मा (हिमाचल), षटवदन शंखधार (बदायूं), बिसौली से आकाश पाठक आदि कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी विभिन्न रंगों से ओतप्रोत कविताओं एवं गज़लों से वह समां बांधा कि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं को देर तक तालियां बजाने पर विवश कर दिया गया। समस्त कार्यक्रम का सुंदर एवं अद्भुत संचालन पंडित साहित्य कुमार चंचल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डी.पी. यादव ने कहा कि विगत अनेक वर्षों से पंडित साहित्य कुमार चंचल हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार प्रसार में निष्कपट और निशछल भाव से सतत संलग्न हैं और इस कार्य में वे बिना किसी से आर्थिक सहायता लिए हुए जी ज़ान से लगे हुए हैं। श्री चंचल के लिए हिंदी भाषा अथवा साहित्य एक साधन नहीं बल्कि एक साधना है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इसी कड़ी में इस अवसर पर हिंदी भाषा में 94% से अधिक अंक लाने वाले विभिन्न स्कूलों के अनेक छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह व उपहार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चे को बचाने के चक्कर में पंचायत कर्मचारी के हाथ में हुआ फैक्चर

Fri Apr 18 , 2025
बच्चे को बचाने के चक्कर में पंचायत कर्मचारी के हाथ में हुआ फैक्चर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में कार्यरत टैक्स कलेक्टर फईम अली निवासी भोले नगर वार्ड नंबर 15 अपनी पुत्री सिमरन को लेने उनसी रोड स्थित […]

You May Like

advertisement