जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रोटरी भवन पर भारत के चौथे स्तम्भ, मीडिया के सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रोटरी भवन पर भारत के चौथे स्तम्भ, मीडिया के सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी बरेली की ओर से आज चौपला रोड स्थित रोटरी भवन पर एक सम्मान समारोह हुआ जिसमें क़लम के सिपाहियों का पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी , महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट , निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ,पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने शाल, स्मृति चिन्ह डायरी, कलम देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व महापौर प्रत्याशी ,प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने किया ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज के समय में मीडिया का उल्लेखनीय योगदान है ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा समाज को सही रास्ता दिखाने में मीडिया कर्मियों के संघर्ष को कोई भुला नहीं सकता ।
पूर्व महापौर प्रत्याशी, प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा की युद्ध के माहौल में भी मीडिया के साथी जिस दिलेरी हौसले के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं उसको हम सभी सलाम करते हैं कोटि-कोटि प्रणाम करते ।
उपस्थित कांग्रेस जनों मे निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इलियास अंसारी ,जिया उर रहमान ,राजन उपाध्याय ,रमेश श्रीवास्तव, अयाज खान, नजमी खान जोया ,कमरुद्दीन सैफी ,मोबिन कुरैशी ,कलीम अख्तर, तबरेज खान, गुड्डू खान, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शौर्य और वीरता की मिसाल थे महाराणा प्रताप , शौर्य दिवस पर निकाली तिरंगा रैली

Sat May 10 , 2025
शौर्य और वीरता की मिसाल थे महाराणा प्रताप , शौर्य दिवस पर निकाली तिरंगा रैली दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वीर सपूत पराक्रमी महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित महाराणा प्रताप सिंह पार्क […]

You May Like

Breaking News

advertisement