शौर्य और वीरता की मिसाल थे महाराणा प्रताप , शौर्य दिवस पर निकाली तिरंगा रैली

शौर्य और वीरता की मिसाल थे महाराणा प्रताप , शौर्य दिवस पर निकाली तिरंगा रैली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वीर सपूत पराक्रमी महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित महाराणा प्रताप सिंह पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि शूरवीर महाराणा प्रताप बहुत ही वीर निर्भीक और पराक्रमी थे जिन्होंने अपनी वीरता से मुगलों के छक्के छुड़ा दिए। मुख्य वक्ता इं. ए. एल.गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और वह अंत तक देश के लिए लड़ते रहे। प्रकाश चंद्र सक्सेना,सुनील कुमार शर्मा,इन्द्र देव त्रिवेदी,मीरा मोहन, सुधीर मोहन, निर्भय सक्सेना ने भी प्रसंग साझा किए। मानव सेवा क्लब ने जिला अस्पताल से नैनीताल रोड तक तिरंगा यात्रा भी निकाली। भारत माता की जय,भारतीय सेना की जय, वन्दे मातरम के जोरदार नारे लगाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कार भारती के अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना तथा महामंत्री अमन पटेल बने

Sat May 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : संस्कार भारती ब्रज प्रांत बरेली महानगर के तत्वावधान में एक बैठक पूर्व एजेंडा अनुसार स्थानीय रामपुर बाग स्थित केशव कृपा भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय वरिष्ठ पदाधिकारी कला प्रमुख डॉ. मदन मोहन लाल रहे। विशिष्ट अतिथिगण प्रांतीय मंत्री कुलदीप […]

You May Like

Breaking News

advertisement