बरेली: सरस काव्य संध्या में कवियों ने दिया सद्भाव एवं सौहार्द का संदेश

सरस काव्य संध्या में कवियों ने दिया सद्भाव एवं सौहार्द का संदेश

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय लक्ष्मीपुरम बड़े बाग मंदिर के पास स्थित डॉ राजेश शर्मा ककरेली के संयोजन में सरस काव्य संध्या का आयोजन किया गया‌। जिसकी अध्यक्षता रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की।मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथिगण हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। वंदना डॉ महेश मधुकर ने प्रस्तुत की । संचालन राज शुक्ल ग़ज़ल राज ने किया।
सरस काव्य संध्या में कवियों ने अपने काव्य पाठ से सद्भाव एवं सौहार्द का संदेश देते हुए अपनी सरस रचनाओं से श्रोताओं का मन मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, डॉ महेश मधुकर पी.के. दीवाना ,दीपक मुखर्जी, राजीव गोस्वामी, राम कुमार कोली, पीयूष गोयल बेदिल ,मनोज सक्सेना, बृजेंद्र तिवारी अकिंचन,रामकुमार भारद्वाज अफरोज, राम मूर्ति गौतम, राम प्रकाश सिंह ओज, राम शंकर शर्मा प्रेमी,मिलन कुमार मिलन, राम कृष्ण शर्मा,सत्यवती सिंह सत्या, राम बहादुर गंगवार मौज, डॉ राजेश शर्मा ककरेली, डीपी शर्मा निराला,मनोज दीक्षित टिंकू , प्रताप मौर्य मृदुल,रितेश साहनी, राजकुमार अग्रवाल एवं रमेश रंजन आदि ने काव्य पाठ किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: मुकेश सक्सेना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उ0 प्र0 के जिलाध्यक्ष हुए मनोनीत

Mon Nov 6 , 2023
मुकेश सक्सेना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उ0 प्र0 के जिलाध्यक्ष हुए मनोनीत पश्चिमी उ0 प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी एवं महासचिव विपिन जौहरी ने की नाम की घोषणा हरुनगला स्थित शील बारात घर में हुई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उ0 प्र0 की बैठक में नयी कार्यकारिणी को […]

You May Like

advertisement