23 मार्च को किसान रैली को लेकर पुलिस ने की यातायात एडवाइजरी जारी

23 मार्च सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पीपली चौंक पर भारी वाहनों की एंट्री बंद।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 मार्च : कुरूक्षेत्र में 23 मार्च 2026 को किसान रैली को लेकर जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिला पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा को देखते हुए पीपली चौंक की तरफ आने वाले भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट प्लान तैयार ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। पीपली चौंक की तरफ आने वाले सभी मार्गो पर नाके लगाये गये हैं जो यातायात वयवस्था को संभालेंगे। दिनांक 23 मार्च 2026 को कुरुक्षेत्र के पीपली चौंक पर भारी वाहनों आवागमन बंद रहेगा। दिनांक 23 मार्च 2026 को भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट प्लान इस प्रकार है।
जिस भारी वाहन को चंडीगढ़, अम्बाला से दिल्ली की तरफ जाना है वह भारी वाहन शाहबाद से बाबैन लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली या आगे जा सकते हैं।
जिस भारी वाहन को दिल्ली, पानीपत से चंडीगढ़, अम्बाला की तरफ जाना है वह भारी वाहन करनाल-इंद्री मार्ग से लाडवा, बाबैन, शाहबाद से शाहबाद से चंडीगढ़, अम्बाला की तरफ या आगे जा सकते हैं।
जिला कैथल, जिला पटियाला की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्होने सहारनपुर, हरिद्वार, हिमाचल प्रदेश, उतराखण्ड या जिला यमुनानगर के क्षेत्र में जाना है वो वाहन पेहवा बाईपास एनएच-152 से होकर ईस्माईलाबाद बाईपास से होते हुए गांव ठोल, कुरडी, नलवी, शाहाबाद के रास्ते अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।
नारनौल, रोहतक से 152डी से होकर आने वाले भारी वाहन जिन्होने सहारनपुर, हरिद्वार, हिमाचल प्रदेश, उतराखण्ड या जिला यमुनानगर के क्षेत्र में जाना है वो वाहन मुर्तजापुर की बजाय एनएच-152 से होकर ईस्माईलाबाद बाईपास से होते हुए गांव ठोल, कुरडी, नलवी, शाहाबाद के रास्ते अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।
जिला कैथल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्होने सहारनपुर, हरिद्वार, इन्द्री, लाडवा, जिला यमुनानगर के क्षेत्र में जाना है तो वह ट्रैफिक पेहवा से ढाण्ड, कैथल से ढाण्ड यानि जो भी ट्रैफिक ढाण्ड आएगी वह ट्रैफिक कुरूक्षेत्र न होकर गांव कौल के रास्ते से वाया निगदू निलोखेडी व इन्द्री के रास्ते से होते हुए अपने गन्तव्य को सकते हैं।
जिला पटियाला व पंजाब के एरिया से जो भी भारी वाहन आएगा और जिन्होने कुरूक्षेत्र से होकर करनाल, पानीपत, सोनीपत व इसके आगे यूपी और दिल्ली इत्यादि जाना है वह ट्रैफिक पेहवा से ढाण्ड और ढाण्ड से गांव कौल के रास्ते से अपने गन्तव्य को जाएगें।
जो भारी वाहन हिमाचल प्रदेश, उतराखण्ड, उतरप्रदेश से लाडवा के रास्ते आमतौर पर कुरूक्षेत्र से होकर पेहवा, कैथल, पटियाला पंजाब आदि को जाते हैं वह वाहन कुरुक्षेत्र पीपली चौंक से न जाकर वाया लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, नलवी, ठोल, ईस्माईलाबाद, पेहवा से होकर अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।
जो भारी वाहन यमुनानगर की तरफ से लाडवा कुरुक्षेत्र के रास्ते पेहवा व पंजाब को जाते हैं वह वाहन वाया लाडवा, बाबैन, शाहबाद, नलवी, ठोल व ईस्माईलाबाद से होते हुए जाएंगें।
जिला यमुनानगर की तरफ से लाडवा कुरुक्षेत्र होकर ढाण्ड, कैथल व उससे आगे जाने वाले भारी वाहन लाडवा से इन्द्री, भादसो, नीलोखेडी के रास्ते से ढाण्ड-कैथल होते हुए अपने-अपने गन्तव्य को जाएंगें।
पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने जिला वासी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि किसान रैली के दौरान बिना इमरजेंसी के पीपली चौंक की तरफ वाहन लेकर ना जाएं बल्कि वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें। नाकों और पार्किंग स्थल पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा दिए गये निर्देशों की पालना करके प्रशासन का सहयोग करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डंकी रूट की बजाय स्किल प्रशिक्षण के माध्यम से विदेशों में रोजगार प्राप्त करें युवा : नवीन जिन्दल

Sat Mar 21 , 2026
एआई और स्किल प्रशिक्षण से सशक्त होगा युवा भारत : नवीन जिन्दल।एआई के उपयोग के लिए सही प्रशिक्षण और समझ है जरूरी : नवीन जिन्दल।सांसद नवीन जिन्दल की उपस्थिति में “नवीन अवसर” पहल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य कार्यक्रम।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सांसद […]

You May Like

advertisement