लूट मामले के आरोपियों को पुलिस ने अदालत में किया पेश, 9 दिन के पुलिस रिमांड पर

तीन आरोपियों के खिलाफ पहले भी हैं कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 11 अगस्त : कुरुक्षेत्र पुलिस ने सैक्टर-7 में हथियार के बल पर लूट मामले के चरों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 व अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीमों द्वारा गिरफ्तार चारों मंगलवार को माननीय अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश से आरोपियों को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि गिरफतार किये गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं और विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी कमल वासी जिला पानीपत के खिलाफ जिला झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम व पानीपत में आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट की धाराओं में 7 मामले दर्ज हैं। आरोपी साहिल वासी जिला सोनीपत के खिलाफ जिला झज्जर व सोनीपत में आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, पोक्सो एक्ट की धाराओं में 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी प्रिंस वासी जिला पानीपत के खिलाफ जिला सोनीपत में आर्म्स एक्ट में एक मामला दर्ज है। आरोपी अंश जैन उर्फ़ लाला जिला सोनीपत के खिलाफ जिला सोनीपत व दिल्ली में आर्म्स एक्ट की धाराओं में 2 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदाल्र के आदेश से आरोपियों को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्र प्रथम की सोच से नागरिक अपने जीवन में करे कार्य : विश्राम कुमार मीणा

Wed Aug 12 , 2026
धर्मनगरी के नागरिक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी में पहुंचकर प्राप्त करें राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी।लघु सचिवालय, लाडवा, शाहाबाद व पिहोवा उपमंडल में चारों जगह लगाई गई है प्रदर्शनी।वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर जिला में किए जा रहे हैं कार्य-14 अगस्त को मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement