Uncategorized

दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर राज्यपाल को निमंत्रण सौपा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली की एक बैठक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली जाने वाली श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, सभा का संचालन महामंत्री सोमपाल प्रजापति ने किया I
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विचार विमर्श किया और निर्णय लिया के यात्रा की तिथि निकट आती जा रही है, इस कारण से रोज यात्रा की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।बैठक में शोभा यात्रा की तैयारी को विस्तृत रूप दिया गया तथा सभी पदाधिकारियों के बीच कार्य का विभाजन भी किया गया है, ताकि कार्य अच्छी तरह से संपन्न हो सकें।
शोभा यात्रा के लिए बैल ठेले व बैंड हेतु एडवांस धनराशि देकर बुकिंग कर ली गई है तथा मंदिर की पुताई व सजावट आदि का कार्य किया जा रहा है। पथ व्यवस्था एवं लाइट व्यवस्था के लिए नगर निगम को पत्र लिख दिया गया है तथा शोभा यात्रा की विधिवत अनुमति के लिए एक पत्र जिलाधिकारी को भी सौंप दिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ सिविल डिफेंस का भी सहयोग लिया जाएगा तथा शोभायात्रा के मार्ग में आने वाले सभी सभासदों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, अतिथि गणों की सूची तैयार कर ली गई है और निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं । इसी श्रृंखला में आज महामहिम राज्यपाल झारखंड माननीय संतोष गंगवार को भी निमंत्रण पत्र सौंप दिया है।
बैठक में सर्वश्री दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एड0, महामंत्री सोमपाल प्रजापति , शोभा यात्रा उप संयोजक सुरेश दिवाकर, मंत्री सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा, सुनील सागर , शेर बहादुर गुप्ता, आर बी सिंह प्रजापति, बांकेलाल श्रीवास्तव दीवानी, अमूल कुमार गुप्ता, राहुल चौधरी प्रदीप सिंह एवं नरेश चंद्र गुप्ता, आदि ने अपने अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel