Uncategorized

क्षेत्र पंचायत अजमतगढ़ की बैठक में तीन करोड़ नब्बे लाख का प्रस्ताव पास


=पिछले कार्य की कार्यवृत्ति पर की गई चर्चा।
=शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी।

सगड़ी (आजमगढ़): अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख अलका मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्य की कार्य योजना पर मोहर लगाई गई।
बैठक में पिछले वर्ष के विकास कार्यों की कार्यवृत्ति पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ने परिचित खटाना ने जन शिकायत, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी निर्माण पर विशेष सक्रियता बरतने का निर्देश दिया।
खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों ग्राम पंचायत सदस्यों को अवगत कराया की आप सभी को 28 फरवरी तक कार्य योजना बनाकर हर हाल में सम्मिलित कर देना है।
प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से पांच वर्षों में विकास कार्य किया गया है जिस के चलते अजमतगढ़ ब्लॉक जनपद में बड़ा ब्लॉक होने के बाद भी विकास कार्यों में कहीं पीछे नहीं रहा है और विकास कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। प्रत्येक गांव में शौचालय, आरो सिस्टम, लाइट, प्रकाश, सीसी, नाली, खड़ंजा,तटबन्ध, चकमार्ग का निर्माण किया गया है।प्रत्येक गांव में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। जनपद ही नहीं प्रदेश में भी अजमतगढ़ ब्लॉक का नाम एक नंबर पर होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार,सूर्यनाथ यादव सूरज,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन राम,जिला पंचायत सदस्य राम बृक्ष गौतम, एडियो पंचायत,सुभाष चंद्र शर्मा,अरुण कुमार श्रीवास्तव,प्रधान विजय कुमार चौहान,प्रधान यशवंत सिंह सोनू,प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह,मनोज कुमार चौरसिया,वहाब खान,वीरेंद्र यादव डब्लू यादव ,गुड्डू कुमार,मिठू राम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel