
भगवान परशुराम शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : सम्भल नगर में इस बार भी अक्षय तृतीया पर एक भव्य आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन, समस्त ब्राह्मण संगठन एवं सर्व हिन्दू समाज के सानिध्य में, भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति द्वारा भगवान परशुराम की परम्परागत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा पातालेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सूर्यकुंड स्थित परशुराम भवन पर सम्पन्न हुई, जिसका शुभारम्भ महोरा आश्रम से त्यागी जी महाराज, बाबा दीनानाथ जी महाराज, उपजिलाधिकारी वंदना मिश्रा एवं कमलकांत तिवारी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी, गुरुकुल प्रणाली के दर्शन, कलश-यात्रा,वैदिक मंत्रों की गूंज, परिक्रमा-दर्शन, संतों की दिव्य-उपस्थिति और भक्तों के जनसैलाब से आयोजन को ऐतिहासिक रूप मिला।
चौबीस कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि पूरे जिले से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर, भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गणेश शर्मा, हरिओम शर्मा, मुकेश शर्मा, वीकेश शर्मा, के के मिश्रा, अतुल कुमार शर्मा,विशेष शर्मा, डीपी शर्मा, शोभित शास्त्री, विशाल शर्मा, भूकेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, शंकर शर्मा, राहुल शर्मा , संजीव शुक्ला, विनीत शर्मा, कपिल श्रोत्रिय, आयुष पूठिया, अनुराग शर्मा, अक्षय मोंटी ने सहयोग किया।


