राजा हरीश चंद्र को छल से बनाया रंक

राजा हरीश चंद्र को छल से बनाया रंक

लोको रामा नाटक क्लब की ओर से सत्यवादी हरिश्चंद्र नाटक का अयोजन

फिरोजपुर 26 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेषण संवाददाता}:=

लोको शेड में रामलीला स्टेज़ पर सत्यवादी राजा हरीश चंद्र का नाटक खेला गया। राजेश राजू दिल्लीवाले के निर्देशक में कलाकारो ने अपना अपना रोल बाखूबी निभाया।राजेश वर्मा, राजेश वासुदेवा ने बताया कि राजा हरीश चंद्र के सत्य धर्म पर चलने की विखियाती दूर दूर तक फैली होती है। इसी से इंदर का सिंहासन डोलने लगता है कि सत्य पर चलने से हरीश चंद्र स्वर्ग का अधिकारी बनने वाला है।
इंदर की आज्ञा पाकर विश्वामित्र जोगन से मिलकर हरीश चंद्र का राज्य लेकर उसे राजा से रंक बना देते हैं।
हरीश चंद्र अपनी पत्नी तारामति पुत्र रोहित को सेठ सेठानी के पास बेच देते हैं। राजा आप शमशान घाट में मुर्दा जलाने का काम करने लगते हैं। सर्पदंश से रोहित की मौत के बाद तारामति पुत्र को जलाने शमशान में जलाने आती है ,तारा लोगों से टका मांग कर ले आती है। शमशान में इंदर, विष्णू, विश्वामित्र आते हैं पुत्र रोहित को जीवत कर हरीश चंद्र को उसका राज्पाट सौंप देते हैं। वजिंदर पिंकी, विशाल शर्मा, मन्नत, रवि शेर, मुकेश मोनू, लवली बाबा, विमल ,बब्लू, अज्जू, प्रिंस, चिंटू ने अपना रोल बाखूबी निभाया। पंडाल में बैठे दर्शकों ने ताली बजा कर कलाकरों का अभिवादन किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली आज शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता

Thu Oct 26 , 2023
बरेली आज शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : प्रेस वार्ता में अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन एयर मार्शल( रिटायर) अशोक कुमार गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा भारतीय सशस्त्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement