ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई ने किया सड़क का लोकार्पण

ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई ने किया सड़क का लोकार्पण।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – दीपक उपाध्याय।
दूरभाष – 9416191877

ऋषिकेश : गुरूद्वारा वााली गली में महापौर अनिता ममगाई ने सड़क का लोकार्पण किया। जिला योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या नौ में बनने वाली इस सड़क  के निर्माण के लिए चार लाख की लागत प्रस्तावित हुई थी।
बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना कर महापौर ने सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास कार्य रफ्तार के साथ हो रहे हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार के  सहयोग के जरिए ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  व प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय योग नगरी के रूप में ख्याति प्राप्त ऋषिकेश नगर निगम कोआर्दश नगर निगम बनाने में कोई कोरकसर ना छोड़ी जाये। महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण से सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों सहित क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की जन समस्याओं का निवारण भी किया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी संजय सेमवाल, अवर अभियंता तरुण लकेड़ा, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद सोनू प्रभाकर ,नवल कपूर , जितेंद्र अग्रवाल , चेतन शर्मा , पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी , पवन शर्मा ,अनिल ध्यानी, आशु डांग, पदम शर्मा , नवल वासुदेव, अखिलेश दीवान ,राजू जाटव, सुनील उनियाल, भूपेंद्र राणा, संजय शर्मा ,सोनू कुमार ,अक्षय मल्होत्रा, संदीप शर्मा ,शुभम शर्मा, धीरेंद्र सिंह,मनोज ढंग ,राकेश सूद , विपिन कुमार ,सुनीता देवी, दमयंती देवी, विनीता कुमारी , राज दुलारी देवी,सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा अन्य मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: रंगारंग भजनों व पत्रकारों को सम्मानित कर समाप्त हुआ नन्दीग्रांम महोत्सव

Wed Nov 1 , 2023
अयोध्या:———रंगारंग भजनों व पत्रकारों को सम्मानित कर समाप्त हुआ नन्दीग्रांम महोत्सवभाजपा जिलाध्यक्ष व चेयरमैन सहित तमाम गणमान्य पहुंचे महोत्सव मेंमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्टअयोध्यायोगिराज भरत जी के तपोस्थली श्री भरत हनुमान मिलाप मंदिर पर हो रहे नन्दीग्राम महोत्सव में भजनों और पत्रकारों को सम्मानित करते हुए महोत्सव का समापन किया गया। […]

You May Like

advertisement