Uncategorized

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में किया गया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ मे रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश विधानसभा सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा, तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनिया, सलमान खुर्शीद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एड., प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. मेहंदी हसन, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकजुटता को मजबूत करने का काम करते हैं। बरेली से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel