विशिष्ट चिकित्सा सेवा के लिए सगड़ी विधायक डॉ एच एन पटेल सम्मानित

विशिष्ट चिकित्सा सेवा के लिए सगड़ी विधायक डॉ एच एन पटेल सम्मानित।

ऑल इंडिया सर्जन संगठन ने 13 दिसंबर को किया सम्मान।

विशाखापट्टनम में सात देशों के चिकित्सकों को मिला प्रमाण पत्र।

सगड़ी / आजमगढ़।एशिया की सबसे बड़ी संस्था ऑल इंडिया सर्जन संगठन ने विशाखापट्टनम में 13 दिसंबर को आयोजित 83 वें वार्षिक अधिवेशन में सगड़ी के विधायक डॉ एच एन पटेल को उनकी विशिष्ट चिकित्सा सेवा के लिए फेलो ऑफ़ द सर्जन ऑफ इंडिया का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सात देशों के वरिष्ठ चिकित्सकों को भी संगठन के प्रेसिडेंट डॉ संजय कुमार जैन ने चिकित्सा क्षेत्र का विशिष्ट सम्मान प्रमाण पत्र देकर मन बढ़ाया।
ड्रा एच एन पटेल सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वरिष्ठ सर्जन है। गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज में स्थित अपने हॉस्पिटल में एक दिन वह निश्शुल्क मरीजों का ऑपरेशन करते हैं। अब तक उन्होंने लगभग 8000 से ज्यादा विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीज का निश्शुल्क ऑपरेशन किया है। उनकी इस विशिष्ट सेवा और सफल ऑपरेशन की दक्षता के लिए उन्हें सर्जन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चयनित किया था। 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में संगठन के वार्षिक अधिवेशन में समारोह पूर्वक उन्हें सम्मानित किया गया। संगठन के प्रेसिडेंट संजय कुमार जैन, वाइस प्रेसिडेंट प्रोगल नियोगी और सचिव प्रताप सिंह की मौजूदगी में प्रमाण पत्र दिया गया इस।संबंध में विधायक एच एन पटेल ने बताया कि यह सर्जन चिकित्सा क्षेत्र का एशिया में सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारत सहित सात देशों के वरिष्ठ चिकित्सकों को यह सम्मान दिया गया है। मेरे लिए यह बड़े ही गर्व का विषय है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 07 वाहन जब्त*

Fri Dec 15 , 2023
*अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई*  जांजगीर-चांपा 15 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी श्री उत्तम प्रसाद खूँटे, खनिज निरीक्षक द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिजो के […]

You May Like

advertisement