हत्या कर फेंकी गई महिला मनियरा की रहने वाली थी सरिता त्रिपाठी

हत्या कर फेंकी गई महिला मनियरा की रहने वाली थी सरिता त्रिपाठी

सन्तकबीरनगर जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव के नहर के सड़क के पास से बरामद हुआ। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने आज सुबह नहर किनारे महिला के शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर एसपी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है। शव के पास से मिले आधार कार्ड से महिला की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के मनियरा गांव निवासी सरिता त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुटी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून UKSSSC पेपर लीक: परीक्षा सेंटर से लेकर आरोपी के घर तक पेपर लीक का जाल पकड़ने में जुटी SIT

Mon Sep 29 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शनिवार को मुख्य आरोपी खालिद के घर पर दो बार दबिश दी। सुबह परिजनों से पूछताछ के बाद देर शाम फिर से टीम ने संदिग्ध […]

You May Like

Breaking News

advertisement