कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर पर लगा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा उपचार शिविर

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर पर लगा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा उपचार शिविर।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 28 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर के प्रांगण में एक नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोग उपचार शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से लगाया गया। इस शिविर में लगभग 90 मरीजों ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विविध आयामों के बारे में क्रियात्मक ज्ञान अर्जित किया तथा विभिन्न योगासन, प्राणायामों, प्राकृतिक चिकित्सा उपचार विधियों से लाभ अर्जित किया।
इस शिविर को सफल बनाने में हेल्थ सेंटर के प्रशासक डा. आशीष अनेजा ने अथक परिश्रम कर सहयोग दिया। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की धर्मपत्नी ममता सचदेवा द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। भविष्य के शिविरों में और विशाल रूप से आयोजित किए जाने का व माह में कम से कम एक बार लगाने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ताकि लोगों को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति आकर्षित किया जा सके।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के यूथ रेड क्रॉस टीम के स्वयं सेवकों ने इस शिविर को सफल आयोजित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व भविष्य में लगने वाले शिविरों में अपना सहयोग देने का प्रण लिया। इस शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ के रूप में शंकरानन्द और योग विशेषज्ञ के रूप में हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य व चिराग नर्सिंग होम के निदेशक डा. मनीश कुकरेजा तथा उनकी टीम के सदस्यों डा. सुरेंद्र राणा, रीना चौहान, मदन तथा विश्वविद्यालय के सेवाभावी छात्रों में पायल ,दीपांशी गुप्ता सुदर्शन, सौरव, पलक, हरनाम, साक्षी, पपिंदर, देवेंद्र, सचिन शिओकंद, विक्रम, मोहम्मद कैफ तथा लोकेश ने शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना सिरौली पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार

Sat Mar 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वादी नरेन्द्रपाल सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी मो0 भुर्जी टोला नई बस्ती थाना आंवला, बरेली द्वारा सूचना दी कि गत दिवस रात्रि में शिवपुरी सिवाला फैक्ट्री के पास अज्ञात अभियुक्तो द्वारा मेरी मोटर साईकिल के आगे मोटर साईकिल लगाकर मेरी मोटर साईकिल व 04 […]

You May Like

advertisement