Uncategorized

जनपद में स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

जनपद में स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ_

रायबरेली, 01 अप्रैल 2026
          मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने फिरोज गांधी कॉलेज ऑडिटोरियम रायबरेली में आयोजित 01 से 15 अप्रैल 2026 तक स्कूल चलो अभियान एवं 01 से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया तथा मा0 उद्यान मंत्री द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
          अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूची की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं पीएम श्री विद्यालय रुझईया भीखमशाह की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत तथा कम्पोजिट विद्यालय भुएमऊ की बालिकाओं द्वारा स्कूल चलों अभियान गीत पर प्रस्तुति की गई। स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ करते हुए नये पंजीकरण के 07 बच्चों को पुस्तक वितरित की गयी तथा विद्यालयों में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले 05 अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर जनमानस में जन जागरूकता हेतु रवाना किया गया।
          इस अवसर पर मा0 उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद में शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में आज स्कूल चलो अभियान व विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज से ‘‘स्कूल चलो अभियान’’ की शुरुआत हो रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। ‘स्कूल चलो अभियान’’ का उद्देश्य यह अभियान बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का काम करेगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सरकार ने यह सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है कि हर बच्चे को शिक्षा मिले और स्कूल जाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही प्रदेशभर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में संचारी रोगों के फैलाव को रोकना है। यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलेगा और लोगों को मच्छर जनित रोगों, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। मंत्री जी ने कहा कि यह अभियान प्रदेश में बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में जनपद में भी यह अभियान चलाये जायेंगे। निष्कर्ष ‘‘स्कूल चलो अभियान’’ और ‘‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान‘‘ दोनों ही उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में से हैं। इन अभियानों का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना है।
         जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग हमेशा शीर्ष प्राथमिकता में रहा है, संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद में विगत वर्शाे में अच्छा कार्य किया गया है। इसी प्रकार इस अभियान में भी सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। जनपद में स्कूल चलो अभियान में भी अध्यापकों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है, जिससे विद्यालयों में पंजीकरण की संख्या में वृद्धि हुई है, जिन अध्यापकों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है उनको आज सम्मानित भी किया गया है। अन्य अध्यापकों को भी उनसे प्रेरणा लेकर अच्छा कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में बच्चों के पंजीकरण में वृद्धि हुई है वहां पर आवश्यकतानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करा ली जायें।
मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
          इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी0एस0 अस्थाना, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव सहित सम्बन्धित अधिकारीगण/अध्यापकगण आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel