वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह को दिया सम्मान

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह को दिया सम्मान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

76 वर्षीय कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह के साथ बुजुर्ग साथियों ने किए विचार सांझे।

कुरुक्षेत्र, 30 अक्तूबर : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त एवं चार दशकों से अधिक समय से किसानों की सेवा करने वाले कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा डे केयर सेंटर रेडक्रॉस भवन में सम्मान दिया गया। प्रधान चौ. गुलाब सिंह एवं महासचिव डी.पी. शर्मा ने बताया कि डा. सिंह को यह सम्मान वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा जीवन के साढ़े सात दशक पूरे होने उपरांत भी किसानों की सेवा करने के लिए दिया गया। इस अवसर पर डा. सी. बी. सिंह के साथ यशपाल, नाथी राम गुप्ता और मोहिंदर कुमार को भी सम्मानित किया गया। डा. सिंह ने बताया कि इस मौके पर उन्हें बुजुर्ग साथियों के साथ विचार सांझा करने का भी अवसर मिला। डा. सिंह आज भी किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों से अवगत करवा रहे हैं।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून:, धामी कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, इन फैसलों पर लगी मुहर,

Mon Oct 30 , 2023
वी वी न्यूज सचिवालय में सोमवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। धामी कैबिनेट की बैठक […]

You May Like

Breaking News

advertisement