वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा नगर निगम कार्यालय आई0सी0सी0सी0 में नियुक्त देवेन्द्र कुमार को प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नगर निगम कार्यालय में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में तैनात देवेन्द्र कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य और उच्चकोटि की कार्यप्रणाली के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।आईसीसीसी, बरेली द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, राजकीय कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर लगे सुरक्षा कैमरों का संचालन और उनकी स्क्रीन पर निगरानी का कार्य किया जाता है, जो कानून व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। देवेन्द्र कुमार ने तकनीकी कुशलता के साथ सभी कैमरों का सफल संचालन सुनिश्चित किया। इसके अतिरिक्त, जनपद में घटित विभिन्न घटनाओं के अनावरण में कैमरों की रिकॉर्डिंग के माध्यम से जनपदीय पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। जिससे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान रहा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली ने देवेन्द्र कुमार के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर दी जान परिजनों लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप दी तहरीर

Thu Jul 31 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव कुरतरा में (30) वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।ससुर ढाकन लाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए […]

You May Like

advertisement