सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने विद्यार्थियों को वितरित किया अनार जूस

सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने विद्यार्थियों को वितरित किया अनार जूस।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) का बच्चों को स्वस्थ रखने का अभियान।

कुरुक्षेत्र, 30 अक्तूबर : स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) की टीम निरंतर कार्य कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरीफगढ़ में अपनी को स्पॉन्सर डाबर के सहयोग से विद्यार्थियों को रियल अनार जूस वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विद्यालय की प्राचार्य तनुपम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही शिक्षित होकर स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं।
सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान,पौधारोपण और विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। संस्था ने बच्चों को स्वस्थ रखने का अभियान चलाया हुआ है। इस अवसर पर विजय पंघाल, सोनिया रानी, वीना, सोमदत, दलबीर सिंह, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, अनीता कुमारी, सतबीर सिंह, साहिब सिंह व अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) के साथ जूस प्राप्त करने वाले बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह को दिया सम्मान

Mon Oct 30 , 2023
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह को दिया सम्मान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 76 वर्षीय कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह के साथ बुजुर्ग साथियों ने किए विचार सांझे। कुरुक्षेत्र, 30 अक्तूबर : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त एवं चार […]

You May Like

Breaking News

advertisement