Uncategorized

दिल्ली में कार के अन्दर 3 लाशें मिलने से हड़कंपपीरागढ़ी क्षेत्र मे एक महिला दो पुरुष, जांच मे जुटी दिल्ली पुलिस

दिल्ली में कार के अन्दर 3 लाशें मिलने से हड़कंप
पीरागढ़ी क्षेत्र मे एक महिला दो पुरुष, जांच मे जुटी दिल्ली पुलिस

दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट
दिल्ली पीरागढ़ी क्षेत्र मे एक कार के अन्दर 3 लाशें संदिग्ध हालत में मिली है इन तीन लाशों मे एक महिला दो पुरुष की है संदिग्ध शव मिलने का मामला दिल्ली के पीरागढ़ी का है पुलिस मामले की जांच मे जुट गई हालांकि लाशों की पहचान कर ली गई हैं जानकारी के मुताबिक पुलिस के साथ साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची
दिल्ली पुलिस के मुताबिक लाशों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले और शुरुआती जांच के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला लगता है आउटर डिस्ट्रिक्ट डीसीपी सचिव शर्मा के मुताबिक हमें एक काल आया था कि यहां एक कार में कुछ लोगों की मौत हो गई है जब हम वहां पहुंचे तो हमें कुल तीन लोगों मरे हुए मिले उनकी पहचान हो गई उनमें दो पुरुष और एक महिला है महिला और एक पुरुष 40 साल के करीब के है और एक 70 साल के आसपास है ऐसा लगता है कि तीनों ने अपनी जान कोई पेय पदार्थ पीकर ली है मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel