Uncategorized

युवा पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों के साथ जोड़ने के लिए सांग विधा निभा सकती है अहम भूमिका : धर्मवीर मिर्जापुर

चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने सांग महोत्सव के चौथे दिन का किया शुभारंभ, प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों से किया सीधा संवाद, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग लोगों को संस्कृति के साथ जोड़ने के लिए कर रहा है सराहनीय कार्य।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 26 फरवरी : हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास बोर्ड धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों के साथ जोड़ने के लिए सांग विधा अहम भूमिका अदा कर सकती है। इस विधा के माध्यम से युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के लिए सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग सराहनीय कार्य कर रहा है। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोककला, संस्कृति और कलाकारों के उद्धार के लिए नियमित रूप से योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे है।
हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास बोर्ड धर्मवीर मिर्जापुर वीरवार को हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 के चौथे दिन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास बोर्ड धर्मवीर मिर्जापुर, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, पद्मश्री डा. महावीर गुड्डू, राष्ट्रपति अवार्डी प्रेम देहाती, प्रोफेसर रामनिवास सहरावत, डा. हनीफ खान ने प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि प्रदेश की सांग जैसी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार की तरफ से सांग महोत्सव का अनोखा मंच दिया है। इस मंच पर प्रदेश भर से करीब 25 सांग के ग्रुप के कलाकारों ने युवा पीढ़ी के समक्ष सांग जैसी विधा को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह कलाकार ही सांग जैसी विधा को संरक्षित करने का काम कर रहे है और इन कलाकारों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रोत्साहित करने का काम कर रहे है।
डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास बोर्ड धर्मवीर मिर्जापुर को स्वच्छ पर्यावरण बनाएं रखने के लिए एक पौधा भेंट किया और पद्मश्री डा. महावीर गुड्डू ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास बोर्ड धर्मवीर मिर्जापुर ने सांग के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इस सांग की विधा से कलाकार समाज की कुरीतियों से बचने का संदेश देने के साथ-साथ समाज में भाईचारा बनाएं रखने की भावना का संदेश भी देते है। इस विधा को युवा पीढ़ी के लिए सहेजने के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जनसम्पर्क विभाग की तरफ से सांग महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। इस सांग महोत्सव का आयोजन प्रसिद्घ सांगी धनपत सिंह सांगी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस सांग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को मुख्यमंत्री 1 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार ही सांग महोत्सव में भाग लेने वाली टीमों को आर्थिक सहायता के रूप में 30-30 हजार की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सभी प्रयास केवल हरियाणा की सांग विधा को जीवित रखने के लिए किए जा रहे है। इस सांग में कलाकारों ने अपने रोल में पूरी जान फूंकने का काम किया है। जिसके चलते ही इस सांग को देखने के लिए दूर दराज से दर्शक पहुंचे है। इन दर्शकों के माध्यम से ही सांग विधा का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा और सरकार का मकसद भी पूरा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel