थानेसर हलका में प्रदेश सरकार की तरफ से तीन गुणा तेज गति के साथ किया जा रहा है विकास : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने 28 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर रखा जाए विशेष फोकस।
कुरुक्षेत्र, अमित 13 दिसंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वार्ड नंबर 26 विवेकानंद कॉलोनी में नगर परिषद की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, यशपाल नारंग, प्रिया नारंग ने विधिवत रूप से वार्ड 26 विवेकानंद कॉलोनी की गली नंबर 2 व 6 के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन गलियों के निर्माण कार्य पर सरकार की तरफ से 28 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य की सामग्री पर विशेष फोकस रखकर कार्य किया जाए। अगर किसी भी स्तर पर कोई कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जाए। इस सोच को लेकर ही सभी कार्य कर रहे हैं। यह लक्ष्य तभी पूरा हो पाएगा जब शहर का प्रत्येक नागरिक इसमें अपना योगदान देगा। सभी नागरिक गंदगी को डस्टबिन में ही डालें। इससे घर, गली, मोहल्ला और शहर पूर्णत स्वच्छ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरों की तर्ज पर गांवों का भी विकास कार्य किया है। गांवों में लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के संकल्प को भी पूरा किया है। इतना ही नहीं लोगों की सोच के अनुसार सरकार विकास कार्य कर रही है।
इस मौके पर जसबीर सिंह, फूल सिंह, महिपाल शर्मा, बलबीर सिंह, चंद्रभान, बलवंत सिंह, जगदीश, गौरव नारंग आदि उपस्थित थे।




